ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 291वें खिलाड़ी हैं, उन्होंने 18 अगस्त 2018 को नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। पंत ने अपने पहले टेस्ट मैच में अपना खाता छक्के से खोला और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। 20 वर्षीय ऋषभ पंत रणजी में दिल्ली के लिए खेलते हैं और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए अपना कमाल दिखा चुके हैं। ऋषभ ने वनडे क्रिकेट में 21 अक्टूबर 2018 को विंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था, उन्होंने इससे पहले टी20 क्रिकेट में 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। Read More
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि महज तीन असफलताओं के बाद अंबाती रायुडू को भारत की विश्व कप टीम से बाहर किया जाना दुखद है, लेकिन ऋषभ पंत को जगह नहीं मिलने पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए। ...
पूर्व तेज गेंदबाज करसन घावरी का मानना है कि आईसीसी विश्व कप के लिए भारत की ‘अच्छी और संतुलित’ टीम चुनी गई है लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि ऋषभ पंत को इस टीम में जगह बनानी चाहिए थी। ...
इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम में अंबाती रायडू को जगह नहीं मिल पाई है। रायडू की जगह टीम इंडिया में केएल राहुल को मौका दिया गया है। ...
वनडे क्रिकेट में धोनी के वारिस माने जा रहे ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक का टीम में चुना जाना हैरानी भरा है, लेकिन पंत को टीम में जगह नहीं दिए जानें की कई वजहें हैं। ...