रेप भारत की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के मामले तेजी से बढ़ें हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 15 साल में बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं में करीब 1700% का इजाफा हुआ है। साल 2001 से 2016 के बीच यानी बीते 15 सालों में देश भर में बच्चियों से बलात्कार व बच्चों से यौन हिंसा के कुल 1 लाख 53 हजार 701 मामले दर्ज हुए हैं। Read More
तीन न्यायाधीशों वाली पीठ ने 2:1 के बहुमत वाले फैसले में कहा कि व्यक्ति ने निर्दयतापूर्ण तरीके से एक जीवन खत्म कर दिया जिसे अभी खिलना था। दो वर्षीय बच्ची के साथ अप्राकृतिक अपराध का उसका कृत्य उसकी गंदी और विकृत मानसिकता तथा बर्बरता की डरावनी कहानी को ...
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद मेनका गांधी के रेप के बयान को जिस दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वो पूरी तरह गलत है। मेनका गांधी के बयान को तोड़-मोड़ कर पेश किया जा रहा है। ...
दिल्ली की एक अदालत ने सात वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के लिए शनिवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति को पांच वर्ष जेल की सजा सुनाई और कहा कि यौन हमला बच्चे को पंगु बना देता है और पीड़ित को ‘‘मानसिक रूप से बौना’’ कर देता है। ...
पालघर के पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने कहा, ‘‘युवती कुछ पारिवारिक समस्या का सामना कर रही थी । उसने परेशानियों से निजात के लिए आरोपी से संपर्क किया था जिसने युवती का यौन उत्पीड़न किया और विभिन्न स्थानों पर कई बार वारदात को अंजाम दिया।’’ ...
गोवा भाजपा विधायक मॉन्सरेट रेप आरोप: पीड़िता ने 2016 में पुलिस को दर्ज कराये अपने बयान में मॉन्सरेट पर नशीले पदार्थ का सेवन कराकर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। तब वह 16 साल की थी। ...
नोएडा पुलिस के मुताबिक, नींद खुलने पर किशोरी रोती हुई अपने दोस्त के ही घर से पुलिस थाने आई और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ...
पांच युवकों ने स्कूल परिसर में सामूहिक दुष्कर्म किया. करीब ढाई घंटे तक दरिंदगी के बाद सभी उन्हें लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग निकले. उनकी चीख सुनकर बस्ती का एक युवक वहां पहुंचा और उन्हें स्कूल से बाहर लाया. पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया ...