रेप केस में BJP विधायक मॉन्सरेट के खिलाफ आरोप तय, 16 साल की लड़की ने 2016 में दर्ज कराया था केस, जानें पूरा मामला

By भाषा | Published: September 27, 2019 01:31 PM2019-09-27T13:31:13+5:302019-09-27T13:31:13+5:30

गोवा भाजपा विधायक मॉन्सरेट रेप आरोप: पीड़िता ने 2016 में पुलिस को दर्ज कराये अपने बयान में मॉन्सरेट पर नशीले पदार्थ का सेवन कराकर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। तब वह 16 साल की थी।

Goa BJP MLA Monserratte rape case Court frames charges against | रेप केस में BJP विधायक मॉन्सरेट के खिलाफ आरोप तय, 16 साल की लड़की ने 2016 में दर्ज कराया था केस, जानें पूरा मामला

रेप केस में BJP विधायक मॉन्सरेट के खिलाफ आरोप तय, 16 साल की लड़की ने 2016 में दर्ज कराया था केस, जानें पूरा मामला

Highlightsभाजपा विधायक मॉन्सरेट को पांच मई, 2016 को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह जमानत पर चल रहे हैं। विधायक ने अपने खिलाफ सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वह बेगुनाह हैं।

गोवा की एक अदालत ने गुरुवार को भाजपा विधायक अतानासियो मॉन्सरेट पर कथित रूप से 16 साल की एक लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोप तय किये। पुलिस ने मामले में जांच पूरी करने के बाद पिछले साल उत्तरी गोवा जिला अदालत में 250 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था।

उत्तरी गोवा जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश शेरिन पॉल ने बृहस्पतिवार को मॉन्सरेट के खिलाफ आरोप तय किये। मामले में सुनवाई 17 अक्टूबर को शुरू होगी। पणजी से विधायक 55 वर्षीय मॉन्सरेट पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने 2016 में पुलिस को दर्ज कराये अपने बयान में मॉन्सरेट पर नशीले पदार्थ का सेवन कराकर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। तब वह 16 साल की थी। लड़की ने यह आरोप भी लगाया कि उसकी मां ने उसे मॉन्सरेट को 50 लाख रुपये में बेच दिया था।

मॉन्सरेट को पांच मई, 2016 को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह जमानत पर चल रहे हैं। विधायक ने अपने खिलाफ सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वह बेगुनाह हैं तथा उनके खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है। 

Web Title: Goa BJP MLA Monserratte rape case Court frames charges against

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे