भारतीय संसद का उच्च सदन राज्यसभा को कहते हैं। भारतीय संविधान के मुताबिक राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। मौजूदा समय में 245 सदस्यों का प्रावधान है। इसमें अधिकांश सदस्यों को जनता अप्रत्यक्ष रूप से चुनती है वहीं 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में हो सकते हैं। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है। वहीं प्रत्येक दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। राज्यसभा के वर्तमान सभापति वेंकैया नायडू और उपसभापति नवनिर्वाचित हरिवंश हैं। Read More
किसानों से जुड़े दो विधेयक ध्वनि मत से राज्यसभा में पास होने के बाद विपक्षी दल ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया हैं। विपक्ष की तरफ से इस बात का दावा किया जा रहा है कि 12 दलों की सहमति से उपसभापति के खिलाफ अविश्व ...
संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में आज विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच कृषि से जुड़े दो बिल पास हो गये। ध्वनि मत के जरिए करवाई गई वोटिंग से पहले किसान के बिल को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुई। विपक्षी पार्टियों के नेता वेल पर आकर न सिर्फ नारेबाज ...
कृषि क्षेत्र से जुड़े तीन विधेयकों पर भारी विरोध के बावजूद सरकार डंटी हुई है। ये बिल लोकसभा में पास कराए जाने के बाद रविवार को इसे राज्यसभा में पेश किया गया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इन विधेयकों को चर्चा के लिए सदन के सामने रखा। उन्होंने कहा ...
राज्य सभा में रविवार को कृषि विधेयकों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने इसे लेकर कड़ा ऐतराज जताया। कांग्रेस की ओर से राज्य सभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने पूछा कि अगर सरकार का कदम सही है तो एनडीए की पुरानी सहयोगी अकाली दल नाराज क्यों है? ...