SRH vs CSK Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 147/5

LIVE

SRH vs CSK Live Score: आज आईपीएल 2026 का 27वां मैच चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लाइव मैच की स्ट्रीमिंग आप जियो हॉट स्टार और लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

By संदीप दाहिमा | Updated: April 18, 2026 20:36 IST2026-04-18T18:40:15+5:302026-04-18T20:36:36+5:30

SRH vs CSK Live Score Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Live Match Scorecard updates | SRH vs CSK Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 147/5

SRH vs CSK Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 147/5

googleNewsNext
HighlightsSRH vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनीSRH vs CSK Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोरकार्ड, आईपीएल 2026 का 27वां मैच, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मेंSRH vs CSK अभिषेक शर्मा का 15 गेंदों में अर्धशतक

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Live Match: आज आईपीएल 2026 का 27वां मैच चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लाइव मैच की स्ट्रीमिंग आप जियो हॉट स्टार और लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। सीएसके की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, जेमी ओवर्टन/मैट हेनरी, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी। हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितिश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), हर्ष दुबे/लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

LIVE

Get Latest Updates

18 Apr, 26 : 08:10 PM

SRH vs CSK Live Score: अभिषेक शर्मा आउट, सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 93/3

18 Apr, 26 : 08:09 PM

SRH vs CSK Live Score: ओवर्टन का बड़ा झटका - अभिषेक की तूफानी पारी खत्म

अभिषेक शर्मा ने आते ही मैच का टेम्पो सेट कर दिया था, लेकिन उनकी विस्फोटक पारी का अंत हो गया। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 59 रन ठोक डाले, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे - स्ट्राइक रेट 268 से भी ऊपर!

ओवर्टन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अभिषेक ने कैच दे दिया, जिसे सैमसन ने सुरक्षित पकड़ लिया।

इस विकेट के साथ टीम को बड़ा झटका लगा, क्योंकि अभिषेक पूरी तरह सेट होकर गेंदबाज़ों पर हावी हो चुके थे।

18 Apr, 26 : 07:58 PM

SRH vs CSK Live Score: चौधरी का डबल अटैक - इशान किशन बिना खाता खोले आउट

ऑफ स्टंप की लाइन में डाली गई फुल लेंथ गेंद पर इशान किशन बड़ा शॉट खेलने गए। इरादा था मिड ऑफ के ऊपर से मारने का, लेकिन बल्ले और गेंद का सही कनेक्शन नहीं हो पाया।

गेंद सीधी मिड ऑफ पर खड़े गायकवाड़ के हाथों में चली गई, आसान कैच, और किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

SRH की जो शुरुआत दमदार लग रही थी, अब अचानक बैक टू बैक विकेट्स से थोड़ा दबाव बन गया है।

18 Apr, 26 : 07:51 PM

SRH vs CSK Live Score: अभिषेक का 15 गेंदों में अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 67/0

Open in app