राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर, 2018 को नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। नाम वापसी 22 नवंबर तक होगा। जबकि 7 दिसंबर, 2018 को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे। वहीं, प्रदेश में पिछली बार विधानसभा चुनाव 2013 में हुए थे, जिसमें राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। इस समय राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं। Read More
राजस्थान में इस बार भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों में बागियों की अच्छी खासी संख्या रही है. दोनों दलों ने अपने बागियों को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख तक मनाने की कोशिश की, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सुनहरे सियासी भविष्य के सपने भी दिखाए गए, बावजूद इ ...
राज्य में नामांकन पत्र भर चुके उम्मीदवारों के लिए नाम वापसी का गुरुवार अंतिम दिन था. निर्वाचन विभाग के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद 2294 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं. इनमें 189 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. ...
सत्ताधारी भाजपा ने 26 राजपूत जबकि कांग्रेस ने 15 राजपूत उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं दोनों पार्टियों ने टिकट वितरण में ब्राह्मण, वैश्य, ओबीसी और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को उचित प्रतिनिधित्व देने का ध्यान रखा है। ...
भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियां अपने वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बावजूद बागी हुए नेताओं को मनाने में विफल रहीं और नाम वापसी की अंतिम तारीख बृहस्पतिवार को निकल गई। ...
सचिन पायलट ने कहा कि इस सरकार का इस बार जाना तय है। वसुंधरा जी ने कितने वादे किए लेकिन मुझे याद नहीं उन्होंने पांच साल में यहां के किसानों, बुजुर्गों , पानी की सिचाई की समस्या को जानने की कोशिश भी की हो। ...
प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी के अनुसार पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण इन नेताओं की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए समाप्त कर दी गई है। ...
राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा था कि 'कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशीजी को जरूर गलती का अहसास होगा। उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए।' ...