Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार, कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल, पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह ...
मुलाकात का एक वीडियो अब सामने आया है जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से हरियाणा की महिला किसानों ने बातचीत में कहा कि राहुल की शादी करिए। इस पर सोनिया ने पलटकर मजेदार जवाब देते हुए महिला किसानों से कहा कि आप उसके लिए लड़की ढूंढिए'। ...
राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मणिपुर के लिए क्या कर रहे हैं? वे मणिपुर के बारे में कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी जी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वो जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को ...
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने संसद में कांग्रेस सांसद अमी याजनिक द्वारा मणिपुर विवाद में पूछे प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि आपमें हिम्मत कब होगी यह बताने के लिए कि राहुल गांधी ने मणिपुर में कैसे आग लगा दी। ...
राजस्थान विधानसभा से जबरदस्ती निकाले गए गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अब सीधे राहुल गांधी का नाम लेकर अपना दर्द बयां किया है। गुढ़ा ने कहा है कि मुझे मंत्री पद से तो बर्खास्त किया ही है लेकिन अब तक ये नहीं बताया कि विधानसभा में मुझे ब ...
सिद्धारमैया ने पीएम मोदी के 'ईस्ट इंडिया कंपनी' वाले तंज पर कहा कि नीरव मोदी और ललित मोदी के नाम में भी मोदी है और आपके नाम में भी मोदी है। क्या महज इस संयोग के कारण उनकी तुलना आपसे की जा सकती है? ...
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को देश का अब तक का सबसे 'दिशाहीन' गठबंधन करार दिया और ईस्ट इंडिया कंपनी तथा इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। ...