डॉ. प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा का सीएम बन रहे हैं। इनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को गोवा में हुथा था। सावंत का राजनीतिक करियर कोल्हापुर से ही शुरू हुआ था, जब वे यहां मेडिकल शिक्षा ले रहे थे। सावंत ने 1992 में जनरल सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सावंत (48) उत्तर गोवा जिले की सांखली सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, मार्च 2019 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। आयुर्वेद चिकित्सक सावंत ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनकर आरंभ की और वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी संघ के वार्षिक संचालन कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं। सावंत की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में आरंभ हुई जब भाजपा ने उन्हें सांखली (उस समय पाले) सीट से टिकट दिया। लेकिन उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप गौंस से पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि, साल 2012 और 2017 के चुनाव में उन्हें जीत मिली। सावंत के कार्यकाल के दौरान कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई और उनकी सरकार को राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और राज्य में पार्टी की महिला विंग में प्रमुख पदाधिकारी हैं। Read More
गोवा के इस किशोर ने सबसे कम उम्र में संस्कृत शास्त्र की 14वें स्तर की तेनाली महापरीक्षा पास कर इतिहास रचा है। इस किशोर को बधाई देने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। ...
कर्नाटक से निकलने वाले मांडवी या महादयी नदी के पाने के बंटवारे को लेकर गोवा के साथ विवाद चल रहा है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने इस मुद्दे को लेकर अदालत के बाहर कर्नाटक के साथ किसी तरह का समझौता करने से इनकार कर दिया है। ...
पणजी जा रहे सावंत ने सुरक्षा के लिए उनके साथ चल रहे दो वाहनों में से एक को उसी स्थल पर छोड़ दिया और कर्मियों को निर्देश दिया कि वे तभी उस जगह से जाएं, तब यातायात सुचारू हो जाए। ...
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि नरेंद्र मोदी नीत एनडीए सरकार केंद्र में अभी 25 साल तक शासन करेगी। कोई भी राजनीति दल उन्हें हटा नहीं सकेगा। अभी तो कई काम बाकी है, जिस पर अमल किया जा रहा है। ...
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता को मंगलवार रात 9:30 बजे से 10:00 बजे के बीच दिल्ली स्थित एम्स के आपातकालीन वार्ड ले जाया गया। थोड़ी देर बाद उनका निधन हो गया। वह 67 व ...
सरदेसाई ने मंगलवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस के 10 विधायकों ने सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से जीएफपी के महज तीन विधायकों को निकालने के लिए ‘‘राजनीतिक आत्महत्या’’ की। ...
पिछले हफ्ते कांग्रेस से सत्ताधारी दल में आने वाले तीन विधायक भी शामिल हैं। यहां जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर को नगर एवं ग्राम्य नियोजन, कृषि, अभिलेख एवं पुरातत्व और कारखानों व ब्वॉयलर विभाग आवंटित किया गया है। ...
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पूर्व में विपक्ष के नेता रहे चंद्रकांत कावलेकर को उपमुख्यमंत्री के तौर पर नामित किया जाएगा, लेकिन उन्होंने कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया. राज्य विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को आरंभ होगा. ...