पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा किया जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 1999 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और इससे पहले साल 2007 में टीम उपविजेता रही थी, जिसे भारत ने हराया था। Read More
Pakistan vs New Zealand 2023: मार्क चैपमैन के करियर के पहले शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 के बराबर की। ...
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने राष्ट्रीय टीम में मिकी आर्थर की निदेशक पद पर नियुक्ति को ‘गांव के सर्कस का जोकर’ करार दिया। ...
ICC T20 Ranking: पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (798) पर 100 से भी अधिक अंक की बढ़त हासिल है। शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार ने 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। ...
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान ने 38 रन की आसान जीत दर्ज की। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 58 गेंदों में नाबाद 101 रनों की पारी खेली। ...
पाकिस्तान न जाने के पीछे सबसे बड़ा कारण सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने भारत की सुरक्षा चिंताओं पर अजीबोगरीब बयान दिया है। जावेद मिंयांदाद ने कहा है कि मरना-जीना को ऊपर वाले के हाथों में है। ...