न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
India vs New Zealand Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। दुबई के स्टेडियम में दोनों टीमें भिड़ने वाली है जिस पर इंडियन फैन्स समेत न्यूजीलैंड के लोगों की नजरें टिकी हुई है। ...
टॉस जीतने के बाद, न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिससे भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना पड़ा। ...
IND vs NZ Champions Trophy Final: दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए लाइन में खड़ी हैं। पहले न्यूजीलैंड और फिर भारत। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जोश भरा माहौल। ...
IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच दोपहर 2:30 बजे IST से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2 बजे IST पर होगा। ...
भारत के लिए हमेशा से ही मजबूत कीवी टीम को पार करना मुश्किल रहा है, क्योंकि आईसीसी के सभी टूर्नामेंट में कीवी टीम अपने एशियाई प्रतिद्वंद्वियों पर 10-6 की बढ़त बनाए हुए है। ...