नीरज चोपड़ा भारत के ट्रैक ऐंड फील्ड के एथलीट हैं, जो जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में हिस्सा लेते हैं। नीरज अंडर-20 वर्ल्ड चैंपयनशिप और और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने 2016 में साउथ एशियन गेम्स में 82.33 मीटर की दूरी के साथ गोल्ड जीतते हुए नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि वह 2016 के रियो ओलंपिक में क्वॉलिफाई करने से चूक गए थे। लेकिन 2017 में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। Read More
नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में 88.44 मीटर का थ्रो फेंक कर इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह थ्रो उन्होंने अपनी दूसरी कोशिश में फेंका। ...
CWG 2022:भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा कि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में टीम इंडिया के ध्वजवाहक के रूप में घोषित करते हुए खुशी हो रही है। ...
जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व न करने पर नीरज ने अफसोस जताया है और सोशल मीडिया पर एक खत लिखा है। ...
नीरज चोपड़ा इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे। चोट के कारण वह इसमें हिस्सा नहीं ले रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत इसी हफ्ते से हो रही है। हाल में नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। ...
भारत के नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता है। जैवलिन थ्रो के फाइनल में वे दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, भारत के ही रोहित यादव पहली तीन कोशिश के बाद मेडल की रेस से बाहर हो गए। ...
World Championships 2022: नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले भारतीय पुरूष एथलीट बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। ...