Commonwealth Games 2022: भाला फेंक में कांस्य पदक जीतते ही अनु का कमाल, राष्ट्रमंडल पदक जीतने वाली पहली महिला, नायक और चोपड़ा क्लब में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 7, 2022 05:47 PM2022-08-07T17:47:57+5:302022-08-07T17:49:02+5:30

Commonwealth Games 2022: अनु रानी ने अपने तीसरे प्रयास में 60 मीटर दूर भाला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया।

Commonwealth Games 2022 India's Annu Rani wins bronze in Women's Javelin throw First woman to win Kashinath Nayak and Neeraj Chopra join club | Commonwealth Games 2022: भाला फेंक में कांस्य पदक जीतते ही अनु का कमाल, राष्ट्रमंडल पदक जीतने वाली पहली महिला, नायक और चोपड़ा क्लब में शामिल

उपलब्धि हासिल करने वाली देश ही पहली महिला भाला फेंक खिलाड़ी बन गयीं।

Highlightsविश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया की केलसे ली बार्बर ने 64.43 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता।मैकेंजी लिटिल 64.27 मीटर के थ्रो से दूसरे स्थान पर रहीं।काशीनाथ नायक और ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में क्रमश: कांस्य और स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

Commonwealth Games 2022: अनु रानी ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश ही पहली महिला भाला फेंक खिलाड़ी बन गयीं। रानी ने अपने तीसरे प्रयास में 60 मीटर दूर भाला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया।

विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया की केलसे ली बार्बर ने 64.43 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी हमवतन मैकेंजी लिटिल 64.27 मीटर के थ्रो से दूसरे स्थान पर रहीं। रानी से पहले राष्ट्रमंडल खेलों में काशीनाथ नायक और ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में क्रमश: कांस्य और स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। नायक ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में जबकि चोपड़ा ने 2018 गोल्ड कोस्ट में पदक जीते थे। 

Web Title: Commonwealth Games 2022 India's Annu Rani wins bronze in Women's Javelin throw First woman to win Kashinath Nayak and Neeraj Chopra join club

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे