राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाने को लेकर भावुक हुए नीरज चोपड़ा, देशवासियों के नाम लिखा खत

By शिवेंद्र राय | Published: July 27, 2022 04:05 PM2022-07-27T16:05:45+5:302022-07-27T16:08:18+5:30

जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व न करने पर नीरज ने अफसोस जताया है और सोशल मीडिया पर एक खत लिखा है।

Neeraj Chopra got emotional about not participating in Commonwealth Games wrote a letter | राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाने को लेकर भावुक हुए नीरज चोपड़ा, देशवासियों के नाम लिखा खत

नीरज चोपड़ा (फाइल फोटो)

Highlightsराष्ट्रमंडल खेलों से बाहर होने पर नीरज चोपड़ा ने जताया दुखग्रोईन की चोट के कारण बाहर हुए नीरज चोपड़ाराष्ट्रमंडल खेल गुरुवार से शुरू होंगे

नई दिल्ली: विश्व चैंपियनशिप में 88.13 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा चोट के कारण बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारत की पदक की उम्मीदों को ये एक बड़ा झटका है। नीरज के राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर होने के कारण फैंस के साथ-साथ खुद नीरज चोपड़ा भी निराश हैं। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर नीरज चोपड़ा ने अफना दुख जाहिर किया है। अपने खत में नीरज ने लिखा है, ‘मुझे आप सभी को बेहद दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि मैं इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं खेल पाऊंगा। मुझे वर्ल्ड चैम्पियनशिप के चौथे थ्रो के दौरान आए स्ट्रेन की वजह से कुछ तकलीफ महसूस हो रही थी। और कल (26 जुलाई) यहां USA में इसकी जांच करने पर एक छोटी चोट के बारे में पता चला है जिसके लिए मुझे कुछ हफ्ते के लिए रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है।’

नीरज ने कहा  है कि मैं जल्द ही फील्ड पर आने की कोशिश करूंगा। उन्होंने लिखा, ‘मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाऊंगा। फिलहाल मेरा पूरा फोकस अपने रिहैबिलिटेशन पर होगा जिससे मैं जल्द ही फील्ड पर आने की कोशिश करूंगा। देशवासियों से जितना प्यार और सम्मान मिला है, उसके लिए सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं। आशा करता हूं कि आप सभी इसी प्रकार मेरे साथ जुड़कर हमारे देश के सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रमंडल खेलों में सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे।’

बता दें कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा भारत के दूसरे एथलीट हैं। इससे पहले 2003 में अंजू बॉबी जार्ज ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों  में 86.47 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। 

Web Title: Neeraj Chopra got emotional about not participating in Commonwealth Games wrote a letter

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे