नवरात्रि यानी 'नौ-रात'। हिन्दू धर्म में ये त्योहार वर्ष में चार बार आता है-चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ। चैत्र में चैत्र नवरात्रि और अश्विन में इस पर्व को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इन दो नवरात्रि से ठीक पहले गुप्त नवरात्रि आते हैं, जिन्हें गुप्त एवं तांत्रिक साधनाओं के लिए जाना जाता है। लेकिन हिन्दू परिवारों में चैत्र और शारदीय नवरात्रि का महत्व है और इसे ही विशेष रूप से मनाया जाता है। Read More
दुर्गा पूजा का पर्व भारत में पूरे धूम धाम से मनाया जाता है. नवरात्री और दुर्गा पूजा के दसवे दिन यानी विजय दशमी को पंडालो में सुहागिन महिलाये दुर्गा माँ को सिन्दूर अर्पित करती है. साथ ही पान और मिठाई का भोग लगाती है. इसके बाद एक दूसरे को सिंदूर लगाती ...
करीब 3,500 की आबादी वाला चिकलाना गांव हिंदू बहुल है। लेकिन यह बात इसे अन्य स्थानों से अलग करती है कि चैत्र नवरात्रि के अगले दिन रावण की नाक काटने की परंपरा में गांव का मुस्लिम समुदाय भी पूरे उत्साह के साथ मददगार बनता है। ...
मां दुर्गा के इस अंतिम रूप को नव दुर्गाओं में सबसे श्रेष्ठ माना गया है। माना जाता है कि केवल मां की पूजा सच्चे मन से करने से आपको पूरी 9 देवियों की कृपा मिलती है। ...