Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक के दौरान बीजेपी कैडर को बड़ा संदेश दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को फिल्मों के बारे में न बोलने को लेकर नसीहत दी थी। इसी मुद्दे पर जवाब देते ...
यह मौका विकास परियोजनाओं के शुभारंभ का था, जहां पीएम मोदी स्टेज पर पहुंच कर नगाड़ा बजा रहे शख्स से स्टिक ली और खुद हाथ आजमाने लगे, पीएम मोदी ने अपने इस अंदाज से कलबुरगी के लोगों का दिल जीत लिया। ...
विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर आपत्ति जताई और कहा कि "इसमें कोई वस्तुनिष्ठता नहीं है।" इसके अलावा उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री को भारत में प्रदर्शित नहीं किया गया है और फिल्म को "एक प्रचार सामग्री, एक विशेष ...
अगले साल होने वाले लोक सभा चुनावों को लेकर भाजपा पश्चिम बंगाल को काफी गंभीरता से ले रही है। इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत ...
भाजपा के प्रधानमंत्री और संघ के तपस्वी स्वयंसेवक के मुंह से ऐसी बात सुनकर कौन गदगद नहीं हो जाएगा? यदि भाजपा सरकार सांप्रदायिक सद्भाव पैदा करने और देश के पिछड़ों को आगे बढ़ाने के लिए कुछ बुनियादी उपायों पर ध्यान दे तो भारत सिर्फ एक दशक में ही दुनिया का ...
पीएम मोदी ने कर्नाटक को 10 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। यादगिर के कोडेकल में सिंचाई, पीने के पानी और दूसरी विकास परियोजाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ...
प्रधानमंत्री कलबुर्गी जिले में सेदम तालुका के मलखेड गांव में इन नए घोषित राजस्व गांवों के पात्र लाभार्थियों को मालिकाना अधिकार पत्र (हक्कू पत्र) वितरित करेंगे। पचास हजार से अधिक लाभार्थियों को मालिकाना अधिकार पत्र जारी किए जाएंगे। ...