Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मैं राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ शोभा बढ़ाने के लिए का आभारी हूं।" ...
गणतंत्र दिवस के इस बारे के परेड में सिर्फ ‘मेड इन इंडिया’ यानी स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया गया। भारत में बनी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई। किसी भी रूसी टैंक को नहीं शामिल किया गया। ...
सोनम वांगचुक ने 26 जनवरी से पांच दिन के लिए अनशन की शुरुआत कर दी। सोनम वांगचुक ये अनशन खारदुंग ला पर कर रहे हैं, जहां तापमान अभी -40 डिग्री सेल्सियस है। ...
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने रेखांकित किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों को उजागर करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल रहा है क्योंकि कई सारे संप्रदायों और भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया, बल्कि उन्होंने हमें एकजुट किया। ...