Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब दिया। इससे पहले उन्होंने कल लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर जमकर हमला किया था। ...
बुधवार को लोकसभा में भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि ''श्रीनगर में दशकों बाद थिएटर हाउसफुल चल रहे हैं।" शाहरुख खान के फैन्स इसे श्रीनगर में 'पठान' के हाउसफुल शो से जोड़कर देख रहे हैं। ...
ऐसी अटकलें हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण से चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं. यह दांव अगर चला जाता है तो भाजपा के लिए दक्षिण में बड़े पैमाने पर दरवाजे खुल सकते हैं। ...
"ऑपरेशन शिवसेना-तख्तापलट से सत्ता तक" में पत्रकार समीर चौगांवकर ने उद्धव ठाकरे के महाविकास अघाड़ी सरकार की विदाई और एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार के गठन के बारे में विस्तार से लिखा है। साल 2002 में मानस पब्लिकेशन से छपी समीर चौगांवकर की यह किताब 2019 में म ...
कांग्रेस नेता जब पत्रकारों ने पूछा कि जो आपने सवाल किए क्या उनका जवाब आपको मिला। इस पर राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी ने अडानी विवाद में जांच की बात नहीं की। उन्होंने कहा, अगर वह (गौतम अडानी) दोस्त नहीं हैं तो उन्हें (पीएम) कहना चाहिए था कि जांच होनी ...
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आगे कहा कि इन लोगों को लगता है कि मोदी पर झूठे आरोप लगाकर ही रास्ता निकलेगा। अब 22 साल बीत गए हैं वो गलतफहमी पालकर बैठे हैं। ...