Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि कुछ लोग सलाह देते हैं कि प्रधानमंत्री पर टिप्पणी मत कीजिए। पता नहीं है, संसदीय राजनीति में हम नरेंद्र मोदी जी से बहुत सीनियर हैं! ...
प्रधानमंत्री ने कहा- कोई चोट,दर्द, युवा,खिलाड़ी,बुर्जुग हो या फिर फिटनेस के मुरीद हो फिजियोथेरेपिस्ट हर परिस्थिति हर उर्म के लोगों के सहयोगी बनकर उनकी तकलीफ दूर करते हैं। ...
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या पीएम मोदी के लिए यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को रोकने या राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को समझाने में बहुत देर हो चुकी है। ...
सीएम योगी ने यह बयान शुक्रवार को 'उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023' में दिया है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री की जमकर तारीफ भी की है। ...
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी ने शुक्रवार को देश में इस्लामोफोबिया में वृद्धि के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत महमूद का है जितना मोदी का है। ...
इस समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ और इस समिट में करीब 32 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव यूपी में उद्यम स्थापित करने के देश और विदेश के निवेशकों से मिलें हैं। ...
वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा चीजें साफ करने के बाद इनसे प्रतिबंध हटाने का फैसला किया गया है। ...