Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
दिल्ली के के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने बताया कि इसके खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को देशभर में जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरोगा सीधी भर्ती में चयनित 9005 अभ्यर्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया और कहा, सरकार आपको डंडा देगी लेकिन परमात्मा ने उससे पहले दिल दिया है। ...
रविवार को सीबीआई कार्यालय के बाहर विरोध कर रहे आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए। ...
केवल क्रिसमस ही नहीं बल्कि नए साल के जश्न पर भी काशी ने गोवा को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। इस बात की पुष्टी ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल ने की है। ...
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा पूछताछ किए जाने से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से नहीं बल्कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से डरते हैं। ...
आपको बता दें कि पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत ने पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध की जरूरत जताई है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि ‘‘अमेरिका के साथ हमारे संबंध बेहतर हुए हैं, जो कि बहुत सकारात्मक है। लेकिन अमेरिका (भौगोलिक रूप से) बहुत दूर है, हमारे पड ...
Lok Sabha Elections 2024: चिराग पासवान मतदाताओं के एक धड़े का प्रतिनिधित्व करते हैं जो पांरपरिक रूप से उनके पिता और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक राम विलास पासवान के प्रति निष्ठा रखते हैं। ...
वीडियो प्रसारित होने के बाद उक्त पाकिस्तानी नागरिक ने एक दूसरे साक्षात्कार में यू ट्यूबर से कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री के साथ दोस्ती से उसके देश के हालात भी सुधरेंगे। ...