Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Lok Sabha Elections 2024: रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला। ...
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, यह एक राजनीतिक भाषा है। जब पीएम 'कांग्रेस-मुक्त भारत' की बात करते हैं, तो क्या इसका मतलब यह है कि वह कांग्रेस को मारना चाहते हैं या इसे डीरजिस्टर करना चाहते हैं? ...
सीएम शिंदे ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक कदम है। मैं पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद शहर का नाम 'धाराशिव' करना हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का सपना था। ...
कांग्रेस महाधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार ने चीन के अतिक्रमण के आगे घुटने टेक दिए गए हैं। चीन से जमीन छीन कर अप्रैल 2020 की स्थिति वापस दिलाएंगे तभी समझेंगे कि आपकी 56 इंच की छाती है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत बेंगलुरु में आयोजित वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की पहली बैठक को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान उम्मीद जताई कि जी-20 भारतीय अर्थव्यवस्था ...