Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे को देखकर हमारे देश के युवाओं को गर्व महसूस हो रहा है। बेंगलुरु प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है और मैसूर शहर अपनी विरासत और संस्कृति के लिए जाना जाता है। इन दोनों शहरों के लिए स ...
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अमित शाह ने कहा कि जब मोदी जी ने कार्यभार संभाल तब हमारे देश का अर्थतंत्र दुनिया की अर्थव्यवस्था की तालिका में 11वें नंबर पर था। मगर 9 साल के अल्पकालिन समय के अंदर हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस् ...
कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी को उस बयान का जिक्र किया जिसमें कांग्रेस नेता ने लंदन में भारत के लोकतंत्र को खतरे में बताया था। राहुल पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशी धरती से भारत को बदनाम क ...
बताया जा रहा है कि कर्नाटक के जिस मांड्या इलाके में पीएम मोदी ने आज रोड शो किया है, यहां उनकी उपस्थिति राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि मई में यहां विधानसभा के चुनाव होने वाले है। ...
मांड्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 118 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन किया। इस योजना को लेकर पीएम मोदी ने कहा, अच्छा बुनियादी ढांचा जीवन सुगमता बढ़ाता है, प्रगति के लिए नये अवसर पैदा करता है। ...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई नेवी और भारतीय ड्रोन्स निर्माता कंपनियां के बीच इसको लेकर बातचीत जारी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समय ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज अपने टॉप अधिकारियों के साथ भारत के दौरे पर हैं। ...
कपिल नंदिता दास की फिल्म 'ज्विगेटो' में दिखाई देंगे। 'ज्विगाटो' की कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो कोरोना वायरस के दौरान नौकरी खो देता है। इसके बाद वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। ...