Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
आपको बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार ‘‘अतिवादी कार्रवाइयों’’ को बर्दाश्त नहीं करेगी। ...
राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा, ‘‘जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थाप ...
मांड्या के निकट गेज्जालगेरे में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंच पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता कतार में खड़े थे। जैसे ही प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे एक महिला नेता ने उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेने की कोशिश की। लेकिन मोदी ने खुद उनके पैर छूकर सबको च ...
कांग्रेस ने फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू-नाटू' की तर्ज पर लूटो-लूटो का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में रामचरण और जूनियर एनटीआर की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी को दिखाया गया है। ...
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सूबे के आगामी चुनाव के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रति जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी में सभी लोग समान दिशा में मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं और पार्टी को भारी सफलता मिलेगी। ...
प्रधानमंत्री मोदी ने दो ट्वीट करते हुए भारत को दो बार ऑस्कर जीतने की बधाई देते हुए लिखा, "असाधारण! 'नाटु-नाटु' की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एख ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। बधाई हो, भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है। ...