Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद विद्यालयों, कॉलेजों, पॉलिटेक्निक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और ग्राम सभाओं में विशेष व्यवस्था की गई है ताकि लोग बड़ी संख्या में वहां एकत्र होकर "मन की बात" कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को ...
Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के करप्शन काल में घोटाले ही घोटाले होते थे। इसका बहुत बड़ा नुकसान हमारे दलितों आदिवासियों और पिछड़े समाज के लोगों को उठाना पड़ा। ...
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक में भाजपा के लिए प्रचार में जुटे हैं। इस मौके पर सीएम शिवराज ने एक अनोखा बयान दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्नाटक को एस एम एस से बचना होगा। यह एस एम एस कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक हैं। ...
केजरीवाल ने लोगों से पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सब छुट्टी लेकर यहां आओ और इनका साथ दो। ये पहलवान अपने लिए नहीं लड़ रहे ये देश के लिए लड़ रहे हैं। ...
मन की बात की पहुंच के बारे में बोलते हुए गेट्स ने कहा, "मन की बात ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े अन्य मुद्दों पर समुदाय के नेतृत्व वाली कार्रवाई को उत्प्रेरित किया है।" ...
Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link Project: सभी तकनीकी बाधाओं के बावजूद 11 महीनों के रिकार्ड समय में इस साल 26 अप्रैल को इस पुल की सभी 96 केबलों को उनकी सही स्थिति में लगाकर इतिहास रचा गया है। ...