Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 100वें एपिसोड की बड़ी धूमधाम से घोषणा की जा रही है, लेकिन यह चीन, अडानी, बढ़ती आर्थिक असमानता और पहलवानों के विरोध जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर "मौन की बात" थी। ...
कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सोनिया गांधी के विषय में दिये 'विष कन्या' बयान पर सफाई पेश की और साथ ही पाटिल ने अपने भाषण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री भी बता दिया। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और JDS की दृष्टि में कर्नाटक सिर्फ एक ATM है जबकि भाजपा के लिए कर्नाटक देश के विकास का सबसे महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन है। ...
कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर कोलार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इस चुनाव में उनका सबसे बड़ा मुद्दा मेरी तुलना सांप से करना है। वे हैं मुझे सर्प कहकर लोगों से वोट माँगना। ...
कर्नाटक के कोलार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब हमने सरकार बनाई तो हम दंग रह गए, हर घर तक को बिजली तो छोड़िए, कांग्रेस ने हर गांव तक भी बिजली नहीं पहुंचाई थी। आपने अपने एक वोट से वंचितों के खिलाफ अन्याय को दूर किया ...
पीएम मोदी से बात करते हुए 'सेल्फी विद डॉटर' अभियान के सुनील जागलान ने कहा कि आपने जो हमारे प्रदेश हरियाणा से पानीपत की चौथी लड़ाई बेटियों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए शुरू की थी जिसे आपके नेतृत्व में पूरे देश ने जितने की कोशिश की है तो वाकई ये म ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 100वीं कड़ी में देश के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बस उनके लिए एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आध्यात्मिक यात्रा की तरह है। ...