Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस नरेद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आयी है। हालांकि इससे मोदी सरकार को कोई खतरा नहीं है। बीजेपी के पास खुद से 301 सांसद हैं। अगर सहयोगियों को जोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ा 333 तक पहुंच जाता है। ...
सिद्धारमैया ने पीएम मोदी के 'ईस्ट इंडिया कंपनी' वाले तंज पर कहा कि नीरव मोदी और ललित मोदी के नाम में भी मोदी है और आपके नाम में भी मोदी है। क्या महज इस संयोग के कारण उनकी तुलना आपसे की जा सकती है? ...
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रश्न किया कि जब संसद में बयान देने को लेकर प्रधानमंत्री में "विश्वास की कमी" है तो विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' उन पर कैसे भरोसा करे? ...
एक विपक्षी सदस्य को जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह अहंकार का परिणाम था कि 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की सीटें एक समय में 400 से गिरकर लगभग 40 हो गईं। ...
मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में चल रहे भारी गतिरोध के बीच कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव की बाजीगरी पेश की है क्योंकि विपक्षी दलों की मांग के बावजूद पीएम मोदी संसद में मणिपुर पर बयान देने के लिए राजी नहीं हुए। ...
कांग्रेस के मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस पर व्यंग्य करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है और देश का एक-एक बाशिंदा जानता है कि जब कांग्रेस आजादी के लिए लड़ रही थी तो कौन अंग्रेजों के साथ थे। ...
पीएम किसान योजना के तहत 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त बस दो दिनों के बाद जारी किया जाएगा। ...