लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : PM Modi in Gwalior: सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया 'होमवर्क', दिए 9 टास्क, देखें वीडियो

भारत : 'भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है': 'गगनयान मिशन' के परीक्षण लॉन्च की प्रशंसा में बोले पीएम मोदी

भारत : Mission Gaganyaan: इसरो के मिशन गगनयान की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कही ये बात

भारत : Mission Gaganyaan: इसरो ने रचा इतिहास, गगनयान के क्रू एस्केप मॉड्यूल का सफल परीक्षण

भारत : क्या है गगनयान के सफल लॉन्चिंग का पूरा सच, इसरो प्रमुख ने खुद बताई ये वजह

भारत : ब्लॉग: युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान देना समय की मांग

भारत : Namo Bharat Rapid Rail: पीएम मोदी ने 'नमो भारत रैपिड रेल' का किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों के साथ किया सफर

भारत : Delhi Meerut RRTS Launch: पीएम मोदी ने नमो भारत से पहचानी जाने वाली रैपिड ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

भारत : शरद पवार भगोड़े दाऊद इब्राहिम और कांग्रेस नेताओं के संबंधों... नारायण राणे ने पीएम मोदी की आलोचना पर घेरा पवार को

भारत : Israel-Hamas War: फिलिस्तीनियों की पूरी जमीन इजरायल ले लेगा, यही साजिश है, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा