लाइव न्यूज़ :

"शरद पवार भगोड़े दाऊद इब्राहिम और कांग्रेस नेताओं के संबंधों... " नारायण राणे ने पीएम मोदी की आलोचना पर घेरा पवार को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 20, 2023 11:09 IST

केंद्रीय मंत्री राणे ने देश के कुख्यात भगोड़े दाऊद इब्राहिम का जिक्र करते हुए शरद पवार पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री राणे ने कुख्यात भगोड़े दाऊद इब्राहिम का नाम लेते हुए साधा शरद पवार पर निशानापवार को कांग्रेसी नेताओं और दाऊद के संबंधों की जानकारी थी लेकिन उन्होंने कभी कुछ नहीं कहाशरद पवार पीएम मोदी की निराधार आलोचना करेंगे तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

मुंबई: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार की बेहद तीखी आलोचना की है। आतंकवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने पर खफा केंद्रीय मंत्री राणे ने कुख्यात भगोड़े दाऊद इब्राहिम का जिक्र करते हुए शरद पवार पर निशाना साधा है।

समाचार वेबसाइट फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शरद पवार की आलोचना करने के लिए साल 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों का जिक्र किया। राणे ने कहा, "शरद पवार फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं और पीएम मोदी की निराधार आलोचना कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने खुद 1993 में मुंबई में हुए 13वें बम धमाके के बारे में लोगों से झूठ बोला था।"

उन्होंने आगे कहा, "शरद पवार ने उस वक्त जानबूझकर झूठ बोला था कि 13वां बम धमाका एक मस्जिद में हुआ था। वह एक मुख्यमंत्री द्वारा समुदाय विशेष से राजनीतिक लाभ के लिए दिया गया बयान था और असल में वह देशद्रोह था।''

इसके साथ ही शरद पवार से सवाल पूछते हुए राणे ने कहा, ''आखिर शरद पवार कब 'इंडिया फर्स्ट' रुख अपनाएंगे?''  राणे ने कहा कि हमास-इजरायल मुद्दे पर बोलते हुए पीएम मोदी ने वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ बात की थी लेकिन शरद पवार उसे ऐसे पेश कर रहे हैं कि पीएम मोदी इजरायल का समर्थ कर रहे हैं। राणे ने कहा, "पीएम मोदी के बारे में ऐसी निराधार आलोचना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उसका उचित शब्दों में जवाब दिया जाएगा।"

नारायण राणे ने अपनी बात को खत्म करते हुए आखिर में पवार को आरोपों के कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि 1993 मुंबई बम धमाकों के लिए गठित की गई एनएन वोरा समिति ने कांग्रेस के कई नेताओं के नामों का उल्लेख किया था, जिनके भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध थे।

राणे ने कहा, "शरद पवार उन सभी कांग्रेसी नेताओं और दाऊद इब्रहिम के आपसी संबंधों के बारे में जानते थे लेकिन उन्होंने कभी इसके बारे में कई बात नहीं की, यहां तक की कभी उन नेताओं की आलोचना नहीं की। पवार के 'झूठ' के बारे में सबको पता है।"

टॅग्स :शरद पवारNarayan Raneनरेंद्र मोदीदाऊद इब्राहिममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल