लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: "फिलिस्तीनियों की पूरी जमीन इजरायल ले लेगा, यही साजिश है", सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 20, 2023 09:38 IST

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि हम हमास- इजराइल के बीच चल रहे युद्ध में फिलिस्तीन को अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, हम फिलिस्तीनियों के साथ हैं और युद्ध का विरोध करते हैंयेचुरी ने कहा, यह बहुत बड़ी साजिश है, इज़रायल फिलिस्तीनियों की पूरी जमीन ले लेगाफिलिस्तीन बहुत कम हो गया है, फिलिस्तीन के अंदर जितने फिलिस्तीनी हैं, उससे कहीं अधिक बाहर हैं

कोच्चि: इजरायल-हमास युद्ध को लेकर भारत की राजनीतिक दलों की ओर से तरह-तरह के बयान आ रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने बीते गुरुवार को कहा कि हम हमास- इजराइल के बीच चल रहे युद्ध में फिलिस्तीन को अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं।

केरल के कोच्ची में सीपीएम द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते हुए सीताराम येचुरी ने कहा, "फिलिस्तीन बहुत कम हो गया है। फिलिस्तीन के अंदर जितने फिलिस्तीनी हैं, उससे कहीं अधिक फिलिस्तीन के बाहर रह मिस्र में हैं। इजराइल अगर फिलिस्तीनियों को सिनाई प्रायद्वीप में धकेलने में सफल हो जाता है तो फिर वो कभी उन्हें वापस नहीं आने देगा।"

सीपीएम नेता येचुरी ने कहा, "यह बहुत बड़ी साजिश है, इस हमले से इज़रायल फिलिस्तीनियों की पूरी जमीन ले लेगा।"

इसके साथ ही येचुरी ने इजराइल-हमास युद्ध की निंदा करते हुए कहा, "मैं साफ तौर पर दोनों पक्षों से हो रहे इन हमलों की निंदा करता हूं। संयुक्त राष्ट्र को इस पर रोक लगानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र को फिलिस्तीनियों के वैध अधिकारों को सुनिश्चित करना चाहिए। इसके साथ ही सभी इजरायली अवैध बस्तियों और फिलिस्तीनी भूमि पर कब्जे को वापस लेना चाहिए।

सीताराम येचुरी के अलावा केरल सीपीएम के सचिव एम वी गोविंदन ने भी फिलिस्तीनियों के लिए चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "फ़िलिस्तीनी भूमि पर यहूदियों का लगातार अवैध कब्जा हो रहा है। फ़िलिस्तीनियों के पास अब केवल 13 फीसदी जमीन बची है, जिसे पहले 60:40 के अनुपात में विभाजित किया गया था। यह इज़रायली सरकार के पूर्ण समर्थन से किया जा रहा है।"

इससे पहले शुक्रवार को केरल में सत्तारूढ़ सीपीएम ने संघर्षग्रस्त पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए शांति की मांग करते हुए फिलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराते हुए फिलिस्तीनी लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने की भारत की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

पीएम मोदी ने कहा, "फिलिस्तीनी अथॉरिटी के राष्ट्रपति एचई महमूद अब्बास से बात की। गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिक जीवन की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की। हम फिलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे।"

वहीं अगर ताजा हालात की बात करें तो समाचार वेबसाइट सीएनएन के अनुसार इजराइल-हमास युद्ध के 13वें दिन के बीच गाजा अस्पताल में घातक हमले पर वैश्विक विरोध जारी है और अमेरिकी कांग्रेस के अंदर यहूदी युद्ध-विरोधी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की सूचना है।

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीनी मिशन ने घातक गाजा अस्पताल विस्फोट के बाद इजरायली दुष्प्रचार और प्रचार की निंदा की है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार 7 अक्टूबर को इजरायल के अंदर हमास के हमले के बाद से गाजा पर इजरायली हमलों में कम से कम 3,785 फिलिस्तीनी मारे गए है। वहीं इजरायल में कम से कम  1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं।

टॅग्स :Sitaram Yechuryइजराइलनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र