Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
नरेंद्र मोदी की ओर से फोन आने के बाद केरल के त्रिशूर सीट से भाजपा का झंडा लहराने वाले एकमात्र सांसद सुरेश गोपी नई सरकार के कैबिनेट में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। ...
Modi 3.0 Updates: तमिलनाडु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह दी जा सकती है। इस बात की जानकारी एक ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए सामने आई है। ...
नई मोदी सरकार में निवर्तमान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का विभाग बरकरार रखने की उम्मीद है। ...
Modi 3.0 Updates: नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह शाम के 7.15 बजे शुरू होगा, अब ऐसे में दिल्ली पुलिस ने लगभग 1,100 ट्राफिक स्टाफ की तैनाती कर दी है। इसके अलावा उन्हें निर्देश भी दे दिए गए हैं, साथ ही ट्राफिक से जुड़े रिहर्सल कर सभी स्थितियों का जायज ...
निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं ने बीते शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन सरकार की लंबी उम्र पर गहरा संदेह जताया है। ...
देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एनडीए सरकार के प्रमुख के तौर पर पीएम पद की शपथ लेंगे। संभावना जताई जा रही है कि उनके साथ भाजपा समेत एनडीए के 30 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। ...
नई मोदी सरकार के लिए भाजपा की ओर से मंत्रियों की लिस्ट जारी नहीं की गई है लेकिन पार्टी की ओर से मंत्री की रेस में राजनाथ सिंह, अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा और पीयूष गोयल का नाम सबसे आगे चल रहा है। ...
PM Modi Oath Taking Ceremony: प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे। ऐसा करने वाले वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने ऐसा कीर्तिमान बनाया था ...