लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी

Narendra modi, Latest Hindi News

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।
Read More
Budget 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यह बजट वंचितों को प्राथमिकता देता है - Hindi News | PM Narendra Modi Says Budget 2023 Gives Priority To The Deprived | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Budget 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यह बजट वंचितों को प्राथमिकता देता है

राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, यह बजट गरीबों, ग्रामीणों, किसानों और मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि ये बजट, सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की धुरी बनाएगा। ...

अमृत काल में यह पहला बजट, भारतीय अर्थव्यवस्था का भविष्य सुनहरा है: निर्मला सीतारमण - Hindi News | Budget 2023 Nirmala Sitharaman says This is first budget in Amrit period, future of Indian economy is bright | Latest business News at Lokmatnews.in

कारोबार :अमृत काल में यह पहला बजट, भारतीय अर्थव्यवस्था का भविष्य सुनहरा है: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का भविष्य सुनहरा है और ये सही रास्ते पर है। वित्त मंत्री ने कहा कि अमृत काल में पेश हो रहा यह पहला बजट है। वित्त मंत्री ने कहा कि 'कोविड महामारी के दौरान ...

Budget 2023 LIVE: निर्मला सीतारमण 5वीं बार पेश कर रही हैं बजट, क्या हैं बड़े ऐलान, जानें हर अपडेट - Hindi News | Budget 2023 LIVE: Nirmala Sitharaman speech, key highlights, tax slab update | Latest business News at Lokmatnews.in

कारोबार :Budget 2023 LIVE: निर्मला सीतारमण 5वीं बार पेश कर रही हैं बजट, क्या हैं बड़े ऐलान, जानें हर अपडेट

निर्मला सीतारमण आज बजट-2023 पेश करने जा रही हैं। यह नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। यहां जाने हर अपडेट... ...

आयकर की धारा 80C क्या है? किन योजनाओं में निवेश कर ले सकते हैं कर में छूट, जानिए सबकुछ - Hindi News | What is Section 80 C In which schemes can you invest and get tax exemption | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :आयकर की धारा 80C क्या है? किन योजनाओं में निवेश कर ले सकते हैं कर में छूट, जानिए सबकुछ

नौकरीपेशा लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद आयकर की धारा 80C की सीमा बढ़ाने को लेकर है। साल 2014 से देश में महंगाई 46 फीसदी बढ़ चुकी है जबकि 80C की सीमा अब भी डेढ़ लाख ही है। ...

अमेरिका दौरे पर इस साल जा सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी, जो बाइडन ने दिया है निमंत्रण: सूत्र - Hindi News | PM Narendra Modi can go on US tour this year, invited by Joe Biden says Sources | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :अमेरिका दौरे पर इस साल जा सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी, जो बाइडन ने दिया है निमंत्रण: सूत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित कर सकते हैं। ...

Budget 2023: टैक्स में छूट की उम्मीद, महंगे लोन से राहत! चुनावी साल से पहले इस बजट में क्या कुछ हो सकता है खास? - Hindi News | Budget 2023: Tax exemption expected, relief from expensive loans, know what to watch | Latest business News at Lokmatnews.in

कारोबार :Budget 2023: टैक्स में छूट की उम्मीद, महंगे लोन से राहत! चुनावी साल से पहले इस बजट में क्या कुछ हो सकता है खास?

नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में आखिरी पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। अगले साल चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार बजट के माध्यम से राहत देकर आम लोगों को खुश करने की कोशिश कर सकती है। ...

डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच BBC पर बीजेपी सांसद ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- चीनी कंपनी से लिए पैसे, बताया 'बिकाऊ' - Hindi News | China funding BBC propaganda? BJP MP Mahesh Jethmalani’s allegations amid row over series on PM | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच BBC पर बीजेपी सांसद ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- चीनी कंपनी से लिए पैसे, बताया 'बिकाऊ'

अपने ट्वीट में बीजेपी सांसद महेश जेठमलानी ने सवाल किया कि क्या ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन का 'एंटी-इंडिया' मूवमेंट 'कैश-फॉर-प्रोपेगैंडा डील' के तहत चल रहा थ? ...

Budget 2023: आजाद भारत में जब पेश करना पड़ गया था 'ब्लैक बजट', बस एक बार हुआ है ऐसा, जानिए 10 दिलचस्प बातें - Hindi News | Budget 2023: When black budget presented in independent India, 10 interesting facts | Latest business News at Lokmatnews.in

कारोबार :Budget 2023: आजाद भारत में जब पेश करना पड़ गया था 'ब्लैक बजट', बस एक बार हुआ है ऐसा, जानिए 10 दिलचस्प बातें

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एक फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल में आखिरी पूर्ण बजट पेश करेगी। इस मौके पर बजट और इसके इतिहास से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य हम आपको बताने जा रहे हैं। ...