लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : तमिलनाडु: भाजपा ने जी एंटरनेटमेंट पर लगाया पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप, सार्वजनिक माफी की मांग की

भारत : नेपाल ने भारत से एकतरफा निर्माण गतिविधियां बंद करने को कहा, लिपुलेख के अभिन्न अंग होने की बात दोहरायी

भारत : 'AAP आजाद भारत की सबसे ईमानदार पार्टी, खुद पीएम मोदी ने दिया सर्टिफिकेट', अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर तंज

भारत : UP Election 2022: 21 नए चेहरों पर दांव, पंकज सिंह, संगीत सोम और श्रीकांत शर्मा प्रत्याशी, यहां देखें लिस्ट

भारत : UP Election 2022: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री ने कहा-केंद्रीय संसदीय समिति का शुक्रगुजार

भारत : अब हर साल 23 जनवरी से होगी गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत, जानें क्यों बदली गई तारीख

भारत : बीकानेर-गुवाहाटी ट्रेन दुर्घटना: पीएम नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा, हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति व्यक्त की शोक संवेदना

भारत : PM Modi Security Breach: पीएम मोदी के सामने सीएम चन्नी का शेर, ‘तुम सलामत रहो कयामत तक, खुदा करे कि कयामत ना हो’

भारत : कोविड समीक्षा बैठक में पीएम मोदी ने दिया राज्यों को मंत्र, कोरोना के खिलाफ रणनीति बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

भारत : कोविड पर प्रधानमंत्री की सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू, देशभर के हालात पर हो रही है समीक्षा