लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरूण कपूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार नियुक्त किए गए, दो साल की अवधि के लिए नियुक्ति

विश्व : PM Modi Berlin Visit: बर्लिन में पीएम मोदी को बच्चे ने सुनाया देशभक्ति गाना, कहा हे जन्मभूमि भारत, हे कर्मभूमि भारत, चुटकी बजाकर PM ने भी दिया साथ

भारत : पीएम नरेंद्र मोदी की तीन दिन की यूरोप यात्रा, आज जर्मनी पहुंचे; कल जाएंगे डेनमार्क, जानें क्या है पूरा शेड्यूल

भारत : प्रधानमंत्री के भाषणों को ट्रैक करने के लिए बनाया गया 'पीएम स्पीच ट्रैकर, मंत्रालयों को दी गई ट्रेनिंग

भारत : भारत के नए विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा, हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लिया, अमेरिका, चीन और यूरोप के साथ संबंधों का विशेषज्ञ, जानें इनके बारे में

भारत : 1 मई को क्यों मनाया जाता है महाराष्ट्र दिवस? जानिए पूरी वजह...

भारत : केंद्र ने सीजेआई के दो प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी, राष्ट्रीय न्यायिक अवसंरचना प्राधिकरण और सेवानिवृत्त जजों की नियुक्ति की रखी थी मांग

भारत : कांग्रेस ने गुजरात बंदरगाह से बरामद होने वाली ड्रग्स को बनाया मुद्दा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी पर खड़े किये सवाल

भारत : उच्च न्यायालयों में क्षेत्रीय भाषाओं के इस्तेमाल पर सीजेआई ने कहा- इसके कार्यान्वयन में बहुत सारी बाधाएँ हैं

भारत : पीएम मोदी 2 मई को जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम