Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Women's Reservation Bill: विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने विपक्ष के शोर-शराबे के विपक्ष संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किया। ...
मेघवाल ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह विधेयक महिला सशक्तीकरण से संबंधित विधेयक है और इसके कानून बन जाने के बाद 543 सदस्यों वाली लोकसभा में महिला सदस्यों की मौजूदा संख्या (82) बढ़कर 181 हो जाएगी। इसके पारित होने के बाद विधानसभाओं में भी महिलाओं के ल ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन में संसद के विशेष सत्र शुरू होने से पूर्व मंगलवार को कहा कि देश के सभी सांसद मिलकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए नए भवन में प्रवेश करने जा रहे हैं। ...
महिला आरक्षण बिल को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के कदम का स्वागत किया है। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर राहुल गांधी का एक पुराना पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिल पर बिना शर्त समर्थन देने की बात कही थी। ...
Women's Reservation Bill: संसद के विशेष सत्र के पहले दिन की कार्यवाही के बाद सोमवार शाम को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। विशेष सत्र में पारित कराया जाएगा। ...
Parliament Special Session New Building: लोकसभा में संसद के विशेष सत्र में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज इस संसद भवन में हमारा आखिरी दिन है, मुझे उम्मीद है कि हम अपनी संसदीय चर्चाओं की गरिमा बढ़ाएं और एक एकीकृत संदेश दें। ...