CSK vs LSG, IPL 2026 Score: 120 गेंद, 203 रन और 8 विकेट, जोश इंग्लिस की शानदार पारी, 33 गेंद, 85 रन, 10 चौके और 6 छक्के

CSK vs LSG, IPL 2026 Live Score: ओवरटन की अगुवाई में गेंदबाजों ने 10वें से 15वें ओवर के बीच 35 रन के अंदर चार विकेट झटककर रनगति पर अंकुश लगा दिया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2026 18:02 IST2026-05-10T17:57:17+5:302026-05-10T18:02:06+5:30

CSK vs LSG, IPL 2026 Live Score 120 balls, 203 runs and 8 wickets, brilliant innings by Josh Inglis, 33 balls, 85 runs, 10 fours and 6 sixes | CSK vs LSG, IPL 2026 Score: 120 गेंद, 203 रन और 8 विकेट, जोश इंग्लिस की शानदार पारी, 33 गेंद, 85 रन, 10 चौके और 6 छक्के

CSK vs LSG, IPL 2026 Live Score

googleNewsNext
HighlightsCSK vs LSG, IPL 2026 Live Score: CSK vs LSG, IPL 2026 Live Score: CSK vs LSG, IPL 2026 Live Score: 

CSK vs LSG, IPL 2026 Live Score: जोश इंग्लिस की 33 गेंद में 85 रन की आक्रामक पारी के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने जैमी ओवरटन की शानदार गेंदबाजी के बूते लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में रविवार को यहां आठ विकेट पर 203 रन पर रोक दिया। इंग्लिस ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में छह छक्के और 10 चौके जड़कर सुपरजायंट्स का स्कोर नौवें ओवर के बाद 112 रन तक पहुंचा दिया था। ओवरटन की अगुवाई में गेंदबाजों ने 10वें से 15वें ओवर के बीच 35 रन के अंदर चार विकेट झटककर रनगति पर अंकुश लगा दिया।

ओवरटन ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए जिसमें इंग्लिस का विकेट भी शामिल था। नूर अहमद ने चार ओवर में 24 रन देकर एक सफलता हासिल की। अंशुल कंबोज को दो विकेट मिले, लेकिन उन्होंने 47 रन खर्च किए। आखिरी में शाहबाज अहमद (नाबाद 43) और हिम्मत सिंह (17) ने सातवें विकेट के लिए 32 गेंद में 50 रन की साझेदारी कर बीच के आवरों में बने कम रन की कुछ भरपाई की।

शाहबाज ने 25 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर इंग्लिस ने सुपरजायंट्स को तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ओवर में अकील हुसैन के खिलाफ साइट स्क्रीन के ऊपर से छक्का जड़ने के बाद मुकेश चौधरी और कंबोज के खिलाफ सहजता से बड़े शॉट खेलते हुए 3.4 ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा कर दिया।

यह सुपरजायंट्स का सबसे तेज अर्धशतक है। इंग्लिस ने इन दोनों तेज गेंदबाजों के खिलाफ रिवर्स स्कूप पर दो कमाल के छक्के लगाए। उन्होंने पांचवें ओवर में हुसैन के खिलाफ लगातार गेंदों पर चार बाउंड्री लगाने के दौरान 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। कंबोज ने ओवर में मिचेल मार्श को आउट कर 31 गेंद में 77 रन की साझेदारी को तोड़ा। इस साझेदारी में मार्श का योगदान 10 गेंद में 10 रन का था।

नूर ने पावरप्ले के बाद निकोल्स पूरन (एक) का अपनी फिरकी में फंसाकर कैच कराया। इंग्लिस ने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए कंबोज के खिलाफ चौका और छक्का जड़ा, जिससे पावरप्ले में सुपरजायंट्स ने एक विकेट पर 91 रन बना लिए। यह इस सत्र में पावरप्ले में टीम का सर्वोच्च स्कोर है। ओवरटन के खिलाफ 10वें ओवर में इंग्लिस फिर स्कूप करने की कोशिश में विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच दे बैठे।

कप्तान ऋषभ पंत (15) का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा और वह इसी ओवर में गेंद को विकेटों पर खेल गए। टीम अभी इन झटकों से उबरी भी नहीं थी कि डेवाल्ड ब्रेविस ने बाउंड्री के पास से सीधे विकेटों पर थ्रो कर एडेन मार्करम (छह) को रन आउट कर दिया। सुपरजायंट्स के बल्लेबाज अब रनगति बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

अक्षत रघुवंशी (18) ने दबाव कम करने की कोशिश की, लेकिन ओवरटन की गेंद पर खेला गया उनका शॉट मिडऑफ पर खड़े उर्विल पटेल के हाथों में चला गया। हिम्मत ने क्रीज पर आते ही छक्का जड़कर आत्मविश्वास दिखाया, वहीं एक छोर से संभलकर खेलने के बाद शाहबाज अहमद ने चौधरी के खिलाफ छक्का जड़ कर हाथ खोला।

उन्होंने 19वें ओवर में ओवरटन के खिलाफ दो चौके और एक छक्का जड़कर 17 रन बटोरे इस गेंदबाज के आंकड़े खराब किये। इस बायें हाथ के बल्लेबाज पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया।

Open in app