लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : पापुआ न्यू गिनी में बोले पीएम मोदी- जिन पर हमने भरोसा किया वो जरूरत पड़ने पर हमारे साथ नहीं खड़े रहे

भारत : 2019 का लोकसभा चुनाव सैनिकों की लाशों पर लड़ा गया, बोले सत्यपाल मलिक, कहा- अगर जांच हुई होती तो राजनाथ सिंह को देना पड़ता इस्तीफा

विश्व : WATCH: पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर वहां के प्रधानमंत्री मारपे ने पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्वागत करने के लिए पहुंचे थे एयरपोर्ट

भारत : 'आतंकवाद के कारण किसी भाजपा नेता की जान नहीं गई', राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बोले सिद्धारमैया

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में बम विस्फोट करने वाले आरोपी को दस साल बाद एसटीएफ ने धर दबोचा

विश्व : जी7 सम्मेलन: पीएम मोदी ने पहनी बोतलों की रिसाइकिल से बनी जैकेट, पूरी दुनिया को दिया पर्यावरण का संदेश, देखें फोटो

भारत : पीएम मोदी के हाथों नए संसद भवन के उद्घाटन पर राहुल गांधी को आपत्ति, कहा- उद्घाटन राष्ट्रपति को ही करना चाहिए, प्रधानमंत्री को नहीं

विश्व : रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले पीएम मोदी- संवाद और कूटनीति ही संघर्ष के समाधान का एकमात्र रास्ता, कहा- यथास्थिति बदलने के लिए एक साथ आवाज उठाने की जरूरत

भारत : पीएम मोदी से जब बोले जो बाइडन- 'मुझे आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए', बताई अपनी ये अजीबोगरीब मुश्किल

भारत : भारत यात्रा को लेकर उत्साहित हैं नेपाली पीएम प्रचंड, कहा- नेपाल ने इस बार अच्छी तैयारी की है