Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
अंतरिक्ष विभाग ने गगनयान मिशन का एक व्यापक अवलोकन प्रस्तुत किया, जिसमें अब तक विकसित विभिन्न प्रौद्योगिकियाँ जैसे मानव-रेटेड लॉन्च वाहन और सिस्टम योग्यता शामिल हैं। ...
कैलिफोर्निया: गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने भारत के प्रति गूगल की चल रही प्रतिबद्धता पर चर्चा के लिए एक शानदार बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। पिचाई ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत के प्रति गूगल क ...
जदयू विधान पार्षद गुलाम गौस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा कि फिलिस्तीन को आतंकवादी बताने वाला खुद आतंकवादी है, जिसने गुजरात में हजारों लोगों का खून कराया। ...
राहुल गांधी ने मिजोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी को मणिपुर में जारी हिंसा से ज्यादा इजरायल-हमास युद्ध में दिलचस्पी है। ...
नवरात्रि पर कनाडाई पीएम ने भारत को शुभकामनाएं दी है। इसपर माना जा रहा है कि कि कहीं न कहीं कनाडा भारत से रिश्ते सुधारना चाहता था, जिसके संकेत पिछले दिनों खुद ट्रूडो दे चुके हैं ...
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा है कि भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति है कि विश्वभर में कहीं भी किसी भी प्रकार का आतंकवाद हो, तो उसका खुलकर विरोध किया जाए। ...
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने हैदराबाद में जन प्रतिनिधियों द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए और राज्य में राष्ट्रवादी सोच वाली सरकार बनानी चाहिए। ...