Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
भारत में सात चरण के आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान शुरू होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 15 देशों से बीजेपी के अभियान को देखने की पुष्टि हुई है, जिसमें नेपाल, बांग्लादेश, मॉरीशस, श्रीलंका और कुछ अफ्रीकी देश शामिल हैं। ...
Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी लगातार गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए अपनी सरकार की प्राथमिकता को उजागर कर रहे हैं, सत्तारूढ़ भाजपा उनसे संबंधित मुद्दों को प्रमुखता दे सकती है। ...
who is a noob in politics : 'नूब' शब्द गेमिंग शब्दावली में किसी ऐसे व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो नौसिखिया है या खेल में बहुत कुशल नहीं है। ...
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में महाराष्ट्र में एक रैली में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली राजनीतिक पार्टी को फर्जी कहा था। ...
PM Modi Roadshow In Dausa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। ...
अयोध्या राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह बहुत धूमधाम से आयोजित किया गया, जिससे ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को आगामी लोकसभा चुनावों में विपक्षी दलों पर बढ़त हासिल ...