उत्तर प्रदेश विधानपरिषद में समाजवादी पार्टी के सदस्य नागरिकता संशोधन कानून पर हंगामा कर रहे थे वहीं इसी सदन के सदस्य वसीम बरेलवी खामोश कर बैठे सदन को निहार रहे थे। ...
पुलिस ने आजाद को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी। हाथों में तिरंगा पकड़े प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की। भीम आर्मी को सीएए के खिलाफ जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक प्रदर्शन मार्च निकालने की अनुमति नहीं मिली थी। ...
शहर के एक होटल में आयोजित समारोह में भाग लेने यहां आईं केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने सीएए को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘(बनर्जी की) टिप्पणी भारतीय संसद का अपमान है।’’ ...
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा ने कहा कि दिल्ली महिला कांग्रेस की करीब 50 अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाना ले जाया गया। ...
यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधीनस्थ कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों को सीधी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इससे पहले विभाग ने अधिकारियों को काफी संयत पत्र लिखे थे. ...
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट पूर्व बैठक में भाग लेने के बाद मित्तल ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस बारे में सरकार की ओर से आदेश दिया गया था और हम सिर्फ उसका अनुपालन कर रहे थे।’’ ...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप विरोध के नाम पर हिंसा में शामिल नहीं हो सकते। हम ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। दोषी पाए गए लोगों की संपत्ति जब्त करेंगे और उससे सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई करेंगे। ...
बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज के निजी सलाहकार अवनीश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘उक्त मोबाइल फोन से मंत्री के ट्विटर, फेसबुक, नमो पेज समेत अन्य अकाउंट का संचालन किया जाता था।’’ ...