गिरिराज सिंह का मोबाइल उड़ा ले गए चोर, संसदीय क्षेत्र बेगूसराय से चोरी, एफआईआर

By भाषा | Published: December 19, 2019 07:37 PM2019-12-19T19:37:27+5:302019-12-19T19:38:38+5:30

बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज के निजी सलाहकार अवनीश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘उक्त मोबाइल फोन से मंत्री के ट्विटर, फेसबुक, नमो पेज समेत अन्य अकाउंट का संचालन किया जाता था।’’

Union minister Giriraj Singh's mobile phone taken away by thieves, theft from parliamentary constituency Begusarai, FIR | गिरिराज सिंह का मोबाइल उड़ा ले गए चोर, संसदीय क्षेत्र बेगूसराय से चोरी, एफआईआर

जनता दरबार के दौरान सांसद से मिलने बड़ी संख्या में फरियादी एवं कार्यकर्ता पहुंचे थे। 

Highlightsचोरी हो गए उक्त मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखने के लिए वरीय अधिकारियों से अनुमति ली गई है।बुधवार की सुबह आयोजित जनता दरबार के दौरान व्यस्तता के बीच अज्ञात चोर ने उक्त मोबाइल उड़ा लिया था।

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह के निजी सलाहकार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है कि मंत्री का एक मोबाइल फोन बेगूसराय के रिफाइनरी गेस्ट हाउस परिसर से बुधवार की सुबह चोरी हो गया।

इस फोन से मंत्री का ट्विटर, फेसबुक, नमो पेज समेत अन्य अकाउंट संचालित किया जाता था। बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज के निजी सलाहकार अवनीश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘उक्त मोबाइल फोन से मंत्री के ट्विटर, फेसबुक, नमो पेज समेत अन्य अकाउंट का संचालन किया जाता था।’’

नगर थाना जांचकर्ता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया, ‘‘चोरी हो गए उक्त मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखने के लिए वरीय अधिकारियों से अनुमति ली गई है।’’ गिरीराज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे और बुधवार की सुबह आयोजित जनता दरबार के दौरान व्यस्तता के बीच अज्ञात चोर ने उक्त मोबाइल उड़ा लिया था। जनता दरबार के दौरान सांसद से मिलने बड़ी संख्या में फरियादी एवं कार्यकर्ता पहुंचे थे। 

Web Title: Union minister Giriraj Singh's mobile phone taken away by thieves, theft from parliamentary constituency Begusarai, FIR

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे