मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
UP Jodo Yatra: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों के पहले यूपी में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए यूपी जोड़ो यात्रा निकालने की तैयारी कर ली है. ...
22 years of Parliament attack: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन पर वर्ष 2001 में आज ही के दिन किए गए आतंकवादी हमले की बुधवार को बरसी पर शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ...
Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना के भोंगीर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद कोमती रेड्डी वेंकट रेड्डी ने अपनी लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। ...
तेलंगाना के पहले और लगातार दो बार के मुख्यमंत्री रहे के चंद्रशेखर राव को हराकर कांग्रेस का परचम लहराने वाले रेवंत रेड्डी ने आज दोपहर को बतौर मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ कांग्रेस के 11 वरिष्ठ नेताओं को मंत्र ...
Telangana CM Swearing-In Ceremony Updates: रेवंत रेड्डी तेलंगाना के पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं। यूपीए सरकार ने 2014 में इस राज्य का गठन किया था। ...
Telangana CM swearing-in Updates: तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी आज हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में एक भव्य समारोह में तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। ...
तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद पर मनोनीत किये गये रेवंत रेड्डी गुरुवार को तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। ...