जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
Punjab local body election results: 14 फरवरी को मतदान हुआ था। 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया था। आम आदमी पार्टी पहली बार निगम चुनाव लड़ रही है। ...
Assam Rajya Sabha by-elections: असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्पष्ट किया कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा का बीपीएफ के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। ...
Gujarat civic elections: विधायक छोटू वसावा ने एआईएमआईएम के साथ चुनावी गठजोड़ करने की घोषणा की थी और पिछले सप्ताह असदुद्दीन ओवैसी के साथ संयुक्त तौर पर एक रैली की। ...
तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएमएचसी) में महापौर और उपमहापौर पद पर पदेन सदस्यों और एआईएमआईएम के सहयोग से जीत हासिल की। ...
बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने आरोप लगाया है कि कुछ चुनिंदा नेता बिहार में पार्टी को चला रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो पार्टी के साथ वही होगा जो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुआ। ...
Bihar Cabinet Expansion: चार बार के भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने प्रदेश भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रभारी भूपेंद्र यादव पर हमला किया. ...
पश्चिम बंगाल में कुछ महीनों बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले मालदा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच ‘रोड शो’ किया। ...