जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
बालाघाट में मोदी के निशाने पर विपक्षी दल रहा। मोदी ने विपक्ष को संदेश देते हुए कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है। मोदी के काम तो फुलझड़ी है विकास का रॉकेट और असली दिवाली अभी बाकी है। भ्रष्टाचार पर भी जमकर बोला हमला। ...
भाजपा (BJP) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी की खोई हुई कार को दिल्ली पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। टोयोटा कंपनी की फॉर्च्यूनर कार पिछले हफ्ते दिल्ली से चोरी हुई थी, इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। ...
Jagat Prakash Nadda In Haridwar: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म का उपयोग चुनाव में करते हैं। ...
JP Nadda In Jhalawar: लोकसभा चुनावों को देखते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी चल रही है। ...
Lok Sabha Elections 2024 समिति की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। वहीं संयोजक की जिम्मेदारी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी गई है। ...