लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : इंदिरा को गोली मार कर हत्यारे क्या बोले थे

भारत : RSS के सख्त खिलाफ थे पटेल, BJP के श्रद्धांजलि देने से खुशी होती है: प्रियंका गांधी

भारत : इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया, मनमोहन और अंसारी ने दी श्रद्धांजलि

भारत : 31 अक्टूबर का इतिहास: आज वल्लभभाई पटेल की जयंती, इंदिरा गांधी की भी आज के दिन हुई थी हत्या

भारत : पुण्यतिथि विशेषः जब ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी हुआ इंदिरा गांधी का सीना, जानें उस मनहूस सुबह का ब्यौरा

भारत : अवधेश कुमार का ब्लॉग: इंदिरा जी के लिए देश सर्वोपरि था

भारत : चंडी प्रसाद भट्ट को 31वां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकीकरण पुरस्कार, जानें उनके बारे में

भारत : 4 अक्टूबर का इतिहास: इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर 16 घंटे में किया गया रिहा, स्पेस युग की भी हुई शुरुआत

भारत : इतिहास में 3 अक्टूबर: शिवाजी ने दूसरी बार सूरत पर धावा बोला, इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया

ज़रा हटके : 'हाउडी मोदी' से जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की तुलना कर फंसे शशि थरूर, ट्रोल होने के बाद उठाया ये कदम