इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
IPL 2019, RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान कोहली ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच में अपना 17वां रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। ...
आईपीएल के 12वें सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को अपने चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा और अब उसे एक बड़ा झटका लगा। ...
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल के 17वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ...