Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
राजस्थान के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुरू में आयोजित एक जनसभा में कहा कि भाजपा में हुए टिकट वितरण से साफ पता चल रहा है कि उन्होंने राज्य में चुनाव होने से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। ...
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर भयंकर असंतोष पैदा हो गया है। पार्टी में आंतरिक कलह और गुटबाजी की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सक्रिय हो गये हैं। ...
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने प्रेस कान्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर सिक्किम की आपदा को अनदेखा करने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सिक्किम के लोग पूछ रहे हैं कि NDRF की टीम को प्रभावित इलाकों में पहुंचने में देरी क्यों हो रही है? ...
राहुल गांधी ने कहा, "हम केंद्र को जाति जनगणना कराने के लिए मजबूर करेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। जाति जनगणना पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासियों के बारे में सच्चाई का पता लगाने के लिए एक 'एक्स-रे' है।" ...
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें जल्द बेदखल कर देगी क्योंकि उन्होंने पिछले 18 सालों के शासन में राज्य को बर्बाद कर दिया है। ...
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जाति जनगणना पर कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस जब भी विपक्ष की भूमिका में होती है तो उसे सब कुछ याद रहता है लेकिन जब वो शासन में होती है तो उसके कुछ याद नहीं रहता है। ...