Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Assembly Elections Rajasthan result 2023: राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए हुए चुनाव में मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। ...
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रमन सिंह ने मतो की गिनती के लिए खोले गये ईवीएम के साथ इस बात का दावा किया है कि सूबे में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है। ...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो जाएंगे। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला है। सुबह 8 बजे वोटो की गिनती शुरू हुई। राज्य में हुए चुनावों के लिए एक्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई थी लेकिन कांग्रेस अपनी जीत के लिए पूर ...
Assembly Elections Chhattisgarh result 2023: चुनाव और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया, ‘‘राज्य के सभी 33 जिलों, खासकर नक्सल प्रभावित जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।’’ ...
लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मध्य प्रदेश की सत्ता में भाजपा की वापसी को लेकर कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस से कड़ी टक्कर दी है लेकिन ऐसा नहीं है कि सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। भाजपा के दोबारा सत्ता वापसी की अधिक संभावनाएं हैं। ...
Rajasthan Assembly Election 2023: मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 की मतगणना के लिए मतगणना केंद्रों पर माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। ...