Madhya Pradesh Election: जीत को लेकर कांग्रेस आश्वस्त, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में लड्डू लाए गए, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 3, 2023 08:39 AM2023-12-03T08:39:40+5:302023-12-03T08:41:51+5:30

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो जाएंगे। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला है। सुबह 8 बजे वोटो की गिनती शुरू हुई। राज्य में हुए चुनावों के लिए एक्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई थी लेकिन कांग्रेस अपनी जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त है।

Madhya Pradesh Election Congress confident about victory laddus brought party headquarters in Delhi | Madhya Pradesh Election: जीत को लेकर कांग्रेस आश्वस्त, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में लड्डू लाए गए, देखिए

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में लड्डू लाए गए

Highlightsमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो जाएंगेराज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला हैकांग्रेस अपनी जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त है

Madhya Pradesh Election Result: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो जाएंगे। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला है। सुबह 8 बजे वोटो की गिनती शुरू हुई। राज्य में हुए चुनावों के लिए एक्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई थी लेकिन कांग्रेस अपनी जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त है। यहां तक कि राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में लड्डू भी लाकर रख दिए गए हैं। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी के समर्थक जश्न मनाते भी दिखे।

  जीत को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेता अपने-अपने दावे कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "यह लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में जनता ने भागीदारी भी बढ़-चढ़ कर ली...मतदान ज्यादा हुआ है...भाजपा की सरकार बनने जा रही है...125-150 सीटें जीतेंगे।"

भोपाल, मध्य प्रदेश: वोटों की गिनती पर बीजेपी उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा ने कहा, "आशीर्वाद की बौछार होगी, चौतरफा कमल खिलेंगे...कांग्रेस ने अपनी 62 साल की राजनीति में लोगों को क्या दिया है?"

इंदौर, मध्य प्रदेश: वोटों की गिनती पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा, "कुशासन का अंत होने वाला है। भाजपा ने जिस प्रकार का तांडव लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर किया था, विधायकों की मंडी लगाई देश ने देखा है। इन सब परिस्थितियों के बाद लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, बिमारी का दर्द सहा है। इन्होंने जिस प्रकार का तांडव देश में मचाया है उसका अंत होने वाला है। कांग्रेस आने वाली है भाजपा जाने वाली है...हमारी 135 सीट से ऊपर आ रही है।"

भोपाल (मध्य प्रदेश): कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "मैं तो पहले भी कहता था और आज भी कह रहा हूं कि हम 130 से अधिक सीटों से जीतेंगे।"

Web Title: Madhya Pradesh Election Congress confident about victory laddus brought party headquarters in Delhi

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे