Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
प्रदर्शनकारी ट्रक ड्राइवरों के साथ अटूट एकजुटता व्यक्त करते हुए, राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर सरकार के लगातार हमले को रेखांकित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया। ...
कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एच अंजनेय ने सोमवार को बेहद विवादित बयान देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भगवान राम बता दिया, जिसके बाद से सूबे की सियासत में खासी हलचल मची है। ...
पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया तब आई है जब सीएम भवंत मान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि "पंजाब और दिल्ली में, माताएं अपने बच्चों को दुनिया की सबसे छोटी कहानी - एक थी कांग्रेस (एक बार कांग्रेस थी) सुना सकती हैं।" ...
आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को अब घर के भीतर से बेहद कठिन चुनौती मिल सकती है। जी हां, मुख्यमंत्री जगन की बहन वाईएस शर्मिला इस हफ्ते कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी। ...
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास महाराज ने कांग्रेस नेता उदित राज की '500 साल बाद मनुवाद लौटा' पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास केवल आलोचना करने के सिवाय और कोई दूसरा काम नहीं है। ...
योगी सरकार के श्रम राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने में कांग्रेस के अनिर्णय की स्थिति का उपहास उड़ाते हुए कहा कि कांग्रेस राम मंदिर की नहीं, बल्कि सोनिया गांधी की पूजा करती है। ...
मायावती ने कहा, जनता को इस चुनावी साल में इसके प्रति गंभीर होना चाहिए, वरना भाजपा की संघ तुष्टीकरण की नीतियां तथा इनका संकीर्ण राष्ट्रवाद देश के बहुजनों के आरक्षण को निष्क्रिय व निष्प्रभावी बना देगा। ...
भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने पेड़ों की अवैध कटाई के कथित आरोप में भाई की गिरफ्तारी के बाद सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ आक्रमक रवैया अख्तियार करते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाया है। ...