Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़े कई वाहनों में रविवार रात कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रही है, वहीं कांग्रेस ने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा, जिसमें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें भी ...
Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: अपनी सूची में, कांग्रेस ने कहा कि नेता महाराष्ट्र में आम चुनाव के पांचवें चरण के लिए जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 (1) के अनुसार प्रचार करेंगे, जो 20 मई को होने वाला है। ...
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की विस्फोटक टिप्पणियाँ कथित तौर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एसएम मुशरिफ की पुस्तक "हू किल्ड करकरे" में किए गए दावों पर आधारित थीं। हालाँकि, उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद, कांग्रेस नेता को उनके विरो ...
लोकसभा चुनाव में इंदौर निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन वापस लेकर कांग्रेस को इस सीट पर चुनावी दौड़ से बाहर करने वाले कारोबारी अक्षय कांति बम ने रविवार को दावा किया कि प्रचार अभियान में पार्टी संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण उन्हें अपने कदम पीछे ...
भाजपा ने इस सीट से 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों और 26/11 मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब के मुकदमे समेत देश के चर्चित आतंकी और आपराधिक मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम को प्रत्याशी बनाया है। ...
अमित शाह ने राहुल गांधी के रायबरेली से भरे गये नामांकन पर हमला करते हुए कहा कि असली समस्या निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर नहीं है, बल्कि खुद राहुल गांधी में है। वो जहां भी जाएंगे, उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। ...