Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
देश में धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका में राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए भाजपा समर्थित एक सिख समूह दिल्ली में कांग्रेस की सोनिया गांधी के आवास तक विरोध मार्च निकाल रहा है। ...
Madhabi Puri Buch: कांग्रेस के बाद सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच से अमेरिकी स्थित शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने सवाल कर पूछा कि वो अभी तक चुप क्यों हैं.. ...
भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कहा कि पिछले दो दिनों में उन्हें एहसास हुआ है कि भाजपा नेतृत्व और भक्त उन्हें कितना प्यार करते हैं और वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे। ...
म्मू-कश्मीर पर शिंदे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि यूपीए काल के गृह मंत्री सुशील शिंदे ने स्वीकार किया है कि वे जम्मू-कश्मीर जाने से डरते थे। ...